अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़, असलहो सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। परसपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में थाना परसपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 04.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक परसपुर मय पुलिस टीम के अपने थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी-पतारसी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रामपाल पुरवा के पास सोतिया के किनारे मिलोर पेड़ के नीचे कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।