खरगूपुर के अंतर्गत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 गोण्डा। आज दिनांक 08.03.2021 को थाना खरगूपुर के उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को अलीनगर लोनावा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।