अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक ने किया महिला सेल का उद्घाटन
गोंडा। आज दिनांक-08.03.2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय देवीपाटन रेंज गोण्डा में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा महिला साइबर सेल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि महिला सेल की स्थापना मंडल में होने की वजह से महिलाओं पर हो रहे अपराधों खासकर साइबर अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।