शिक्षक रहे नदारद प्रधानाध्यापिका के पति चला रहे स्कूल, खंड शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस

गोंडा - कर्नलगंज। जहां बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं बच्चे पढ़ लिख कर शिक्षित हो जाएं जिसके लिए निशुल्क किताब ड्रेस जूता मौजा वितरण करवा रही है कि इससे भी बच्चे स्कूल आए और शिक्षित बने लेकिन यहां पर सरकार के मंसूबे पर पूरी तरह पानी फिरता दिखाई दे रहा है। बताते चलें मामला शिक्षा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम पंचायत गुरवलिया के प्राथमिक विद्यालय नए पुरवा का जहां पर प्रधानाध्यापिका प्रीति वर्मा, सहायक अध्यापिका मंजू देवी, तथा शिक्षामित्र काजल सिंह की तैनाती है परंतु समय करीब 12:00 बजे मौके पर जाकर देखा गया तो सभी शिक्षक नदारद थे प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका, तथा शिक्षामित्र का कोई अता पता नहीं था स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पति मौजूद थे उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि हम विद्यालय में बच्चों का मोजा रखने आए थे प्रधानाध्यापिका के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया की कागज जमा करने गई है तथा शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक अनुपस्थित हैं जिसकी जानकारी जब खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह को दी गई तो उन्होंने अनुपस्थित अध्यापिका को नोटिस जारी करते हुए वेतन बाधित करने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया यह भी बताया की नोटिस का जवाब तीन दिवस में मांगा गया है जिसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी.

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा