आम आदमी पार्टी गोंडा की पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक संपन्न, प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

गोंडा। आज दिनांक 07-03 -2021 को आम आदमी पार्टी गोंडा की एक बैठक शर्मा होटल में आयोजित की गई उक्त बैठक की अध्यक्षता श्री आर.के. सिंह वरिष्ठ सदस्य जिला कार्यकारिणी आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया । पार्टी में आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव के संदर्भ में जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडेय द्वारा उपस्थिति सभी सदस्यों एवं विधानसभा अध्यक्षों से चर्चा कर अवगत कराया कि पार्टी गोंडा जनपद में सभी जिला पंचायत सीट पर चुनाव लड़ेगी जिसमें अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी का चयन कर लिया गया है । इसी क्रम में हैदर अली, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शरीफ शाह,विनोद कुमार वर्मा, मयंक राणा,संतोष कुमार और रोहित वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की । अवगत कराना है कि श्री हैदर अली पूर्व में विधायक दल (पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष थे उन्होंने पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए अपने तमाम साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं मनकापुर विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया पार्टी के महासचिव श्री वकील अहमद द्वारा नवागंतुक सदस्यों का स्वागत किया गया एवं सभी को पार्टी के विचार एवं नीतियों से अवगत कराया । उक्त बैठक में अंजनी श्रीवास्तव(अध्यक्ष,विधानसभा सदर), मनीष सिंह(जिला मीडिया प्रबन्धक),धीरेंद्र सिंह(सचिव,विधानसभा तरबगंज),जसवंत सिंह(अध्यक्ष, विधानसभा तरबगंज), संजय पाठक(अध्यक्ष, विधानसभा गौरा), राममूर्ति सोनी(जिला अध्यक्ष,किसान प्रकोष्ठ),अब्दुल सलाम,राम निवास गोस्वामी तथा राजकुमार बरवार (जिला अध्यक्ष,CYSS) आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा