कोटेदार से त्रस्त ग्रामीणों ने मजबूर होकर खटखटाया मण्डल आयुक्त का दरवाजा
गोंडा। जहां एक तरफ योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त कराने के लिए ढिंढोरा पीटा जा रहा है वहीं पर क्षेत्रीय अधिकारी तथा कोटेदार भ्रष्टाचार मैं लिप्त है ग्रामीण कुछ भी करें परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। मामला जनपद गोंडा के विकासखंड हलधर मऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत मालोना का है जहां ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार शिव प्यारी पर आरोप लगाते हुए बताया की राशन वितरण पर काफी धांधली कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया माह अगस्त अक्टूबर नवंबर दिसंबर तथा जनवरी-फरवरी का राशन वितरण नहीं किया गया कोटेदार द्वारा मशीन में घर-घर जाकर अंगूठा लगवा लिया जाता है जब राशन लेने जाओ तब कोटेदार द्वारा बताया जाता है कि राशन खत्म हो गया है दुबारा आकर ले जाना बार-बार चक्कर लगाने के उपरांत भी गरीब व्यक्ति को राशन नहीं मिलता तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गल्ला दिया जाता है जिसकी कीमत ₹90 वसूल किया जाता है जब इसकी शिकायत संबंधित सप्लाई स्पेक्टर से किया गया इस पर कोई कार्यवाही नहीं कोई परंतु कोटेदार और भी मन बढ़ हो गया बताता है कि ₹20000 प्रति महीना अधिकारीगण को देते हैं वह घर से नहीं देंगे तुम लोगो का राशन बेच कर ही देंगे जिसको लेकर आज लगभग दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी गोंडा, आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा, तथा जिला पूर्ति अधिकारी का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हुए तथा यह भी बताया कि अगर कार्य नहीं होती है तो हम सभी लोग एकजुट होकर के कहीं और उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हो जाएंगे।