गोंडा में कोरोना ने दी एक बार फिर दस्तक,5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए


गोंडा। पूरे भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस से जनपद गोंडा भी अछूता नहीं रहा जनपद गोंडा में ताजा मामले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पाया गया और तत्काल उन्हें टीकाकरण के लिए भेजा गया है ।  
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। देश में गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 22 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज हुए है। करीब ढाई महीने में सामने आए यह सर्वाधिक नए मामले हैं। नए मरीजों के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 126 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई। देश में अभी 1,89,226 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, केरल समेत 5 राज्यों से सबसे अधिक मामले
देश में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 13659 के, केरल में 2475, पंजाब में 1393, कर्नाटक में 760 और गुजरात में 675 नए केस सामने आए। महाराष्ट्र के कई जिले में ऐहतियातन नाइट कर्फ्यू के साथ ही आंशिक लॉकडाउन भी लगाया गया है।


कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति

कुल केस (Total cases) : 1,12,85,561
कुल ठीक हुए (Total recoveries) : 1,09,38,146
कुल सक्रिुय केस (Active cases): 1,89,226
कुल मौतें (Death toll): 1,58,189

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा