लगभग 32 करोड़ रूपये की हुई टैक्स चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार


गोंडा। जनपद गोण्डा में तिलहन, खली, मेथाआयल, मूंगफली, राईस ब्रान आदि के व्यापार में हो रही संगठित कर चोरी के सम्बन्ध में वाणिज्यकर मुख्यालय के निर्देश पर जनपद गोण्डा एवं जनपद अयोध्या के विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा फर्मो के कर चोरी की जाॅच की जा रही थी। जिसमें अभियुक्त अमित कुमार अग्रवाल की फर्म अमित ट्रेडिंग कम्पनी व अन्य फर्मो द्वारा लगभग 32 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी की बात समाने आयी थी। जिसके सम्बन्ध में असिस्टेन्ट कमिश्नर/डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर द्वारा थाना को0 नगर में क्रमशः मु0अ0सं0-1028/20, धारा 419.420.467.468.471 भादवि व 66 सी0 आई0टी0एक्ट व मु0अ0सं0-147/21, धारा 149.420.467.468.471 भादवि व 66 सी0 आई0टी0एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक को0 नगर द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को बड़गांव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा