जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश, चोरी किए 20,000 रू0, 02 अवैध तमंचा, नशीली दवाए बरामद, सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। दिनांक 21.02.2021 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मनकापुर बस स्टाप के पास वादी अकरम खाॅ पुत्र स्व0 हकीम खाॅ कुतुबगंज बाजार थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके 70,000/- रू0, मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात लेकर चले गये थे। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 07.03.2021 को थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-185/21, धारा 328.379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की टीम को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर व जनपद की स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को जहर खुरानी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 09.03.2021 को थाना को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर उतरौला रोड पर स्थित नमकीन फैक्ट्री के पास से जहरखुरानी की योजना बनाते समय जहर खुरानी गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त उमेश कुमार निषाद के पास से 01 अदद 12 बोर तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 7000 रू0 नगद, अभियुक्त धर्म बक्श यादव पुत्र शियाराम यादव के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, 7,000 रू0 नगद व अभियुक्त लवकुश दुबे पुत्र भगवती प्रसाद दुबे के कब्जे से 100 अदद नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम, रू0 6000/- नगद बरामद हुए। पैसो के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.02.2021 की सुबह मनकापुर बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति को नशीली चाय पिलाकर उससे रू0 70,000/- व 01 अदद मोबाइल चोरी किये थे। उक्त गिरोह का मुख्य सरगना लवकुश दुबे है जो अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर जनपद गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच आदि जनपदों के बस स्टाप/रेलवें स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों से दोस्ती कर चाय व अन्य पेय पदार्थो में नशीली गोलिया मिलाकर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।