अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद
गोण्डा। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना मोतीगंज पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र दबिश देकर उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ली0 अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 1050 ली0 लहन नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को थाना मोतीगंज में संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।