शराब की बोतलों की सील तोड़कर मिलावट करने व लेबल के साथ छेड़छाड़ कर बिक्री करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दिवाकर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह नि0 चैबेपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. अनिल कुमार यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव नि0 ग्राम मिर्जापुर पर्सन थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब के निष्कर्षण/विक्री/परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मनकापुर व आबकारी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 बोतल, 20 अद्धे, 18 पौवा भरी मदिरा, खाली शीशी के 23 अद्धे, 12 पौवे, 18 फुल और 23 हाफ ढक्कन व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।