नकली जे0के0 सीमेन्ट व जे0के0 वाॅल पुट्टी बनाकर बिक्री करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

गोंडा। दिनांक 03.03.2021 को सुनील कुमार पुत्र धीरेन्द्र सिंह नि0 लांसर्स नेटवर्क लि0 630 कोहिनूर, बेस्ट एण्ड मार्ग सौदुल्ला जाॅब थाना महरौली जिला दक्षिण नई दिल्ली द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि वह( सुनील कुमार) जे0के0 कम्पन्नी का अधिकृत मैनेजर है, कस्बा आर्यनगर में कुछ लोगो द्वारा नकली जे0के सीमेण्ट बनाकर बिक्री किया जा रहा है जिससे सीमेण्ट कम्पन्नी के हितो का नुकसान हो रहा है। इस सूचना पर थाना कौड़िया में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने थानाध्यक्ष कौड़िया को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के पर्यवेक्षण में थाना कौड़िया व थाना खरगूपुर की संयुक्ट टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान पर दबिश देकर उपरोक्त आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर मौके से उपरोक्त सामग्री बरामद की गयी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने नकली वाॅल पुट्टी व नकली सीमेण्ट बनाने तथा जे0के0 वाॅल पुट्टी व सीमेण्ट के नकली बोरो में भर कर बिक्री करने की बात की स्वीकार की है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा