आप छात्र विंग CYSS ने ए के टी यू में परीक्षा पर रोक लगाने की मांग के साथ सौंपा ज्ञापन
गोंडा। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS प्रदेश इकाई के आह्वान पर सीवाईएसएस गोन्डा जिला अध्यक्ष राज कुमार बरवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। राज कुमार बरवार ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग साढे सात सौ संघटक कॉलेज हैं । जिसमें लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एकेटीयू प्रशासन ने 1 सप्ताह पहले तुगलकी फरमान जारी किया कि मार्च माह में परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। एकेटीयू प्रशासन को फ़िलहाल परीक्षा स्थगित कर देनी चाहिए। सीवाईएसएस गोन्डा जिला उपाध्यक्ष शशांक पाठकने कहा कि कोरोनाकाल में विश्वविद्यालय महाविद्यालय सभी शैक्षिक संस्थाएं बंद रहे,ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से सिलेबस पूरा नहीं हुआ। इसलिए एकेटीयू प्रशासन को परीक्षाएं स्थगित करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राज कुमार बरवारअ जिला उपाध्यक्ष शशांक पाठक महसचिव सुनील सिंह , वकील अहमद अभिषेक सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।