अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस कार्यालय सभागार में गुमशुदा बच्चों / बच्चियों के संबंध में उनके परिजनों व विवेचकों के साथ की गोष्ठी
गोंडा। आज दिनांक 10-02-2021 को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद गोण्डा के गुमशुदा बच्चों / बच्चियों के संबंध में पंजीकृत मुकदमों के बारे में उनके परिजनो व संबंधित विवेचको के साथ गोष्ठी की जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने आए हुए परिजनों से उनके गुमशुदा बच्चों / बच्चियों के संबंध मे जानकारी कर संबंधित विवेचकों द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की तथा गुमशुदा की तत्काल बरामदगी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।