फिरोज नेता को समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया


गोंडा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संतुति के पश्चात बसपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने वाले पूर्व सभासद फिरोज नेता को समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है उनके इस मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सरफराज हुसैन, जिला महासचिव राजेश दीक्षित, पूर्व सभासद हाजी शोएबउद्दीन, निजामुद्दीन, धर्म कश्यप, अनिल तिवारी, इंजीनियर कासिम खान, खुर्शीद आलम अजहरी, आकिब एडवोकेट, आशीष सोनी साहिल, लिटिल गुप्ता, आशीष मोदनवाल, मोहम्मद अफजल खान समेत तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। गौरतलब है कि इसके पहले बसपा छोड़कर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान और पूर्व विधायक रमेश गौतम ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद मसूद आलम और रमेश गौतम दोनों का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है लेकिन पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह और कटरा से पूर्व विधायक रहे बैजनाथ दुबे की उपस्थिति के वजह से थोड़ा संशय की स्थिति भी बन रही है हालांकि अभी चुनाव में समय है लेकिन फिर भी यह कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक रमेश गौतम का मनकापुर से टिकट फाइनल है लेकिन मसूद आलम की दावेदारी कहां से होगी और वह कहां से चुनाव लड़ेंगे इसमें अभी संशय की स्थिति बनी हुई है?