गोंडा जनपद में हुआ सेकेंड हैंड शॉप शोरूम का उद्घाटन

गोण्डा । दिनाँक 11फरवरी 2021 दिन गुरुवार को नगर के ईदगाह मार्केट पटेल नगर में ''सिकण्ड हैण्ड शाप '' शोरूम फ्रंचाईज ब्राण्ड का शानदार उद्घाटन प्रोप्राइटर आफ्ताब तनहा ने अपने माता पिता के हाथों फीता कटवा कर ओपनिंग कार्यक्रम की और एक नई एवं आदर्श परंपरा शुरू की है जिसकी सराहना की जा रही है | युवा व्यवसाई एवं समाज सेवी आफताब तनहा ने बताया कि मध्यम वर्गीय समाज कम खर्च में अधिक सुविधायें चाहता है उन्हीं ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए मैंने सेकेंड हैण्ड शाप ब्राण्ड की शुरुआत की है जहाँ लोग अपने मोबाईल फोन , लैपटाप , कम्प्यूटर , टीवी , फ्रीज , वाशिंग मशीन , कूलर आदि बेच सकेंगे और अपने ज़रूरत के अनुसार सेकेंड हैण्ड खरीद सकेंगे , अभी यह शाप उत्तर प्रदेश में पहली है अब इसकी फ्रंचाईजी भी दी जायेगी , जल्द ही उतरौला , बलरामपुर , श्रावस्ती , बहराइच समेत अन्य स्थानों पर इसकी फ्रंचाईज़ शाप नज़र आयेंगी | उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो० अफ़ज़ल खान , जिला सचिव सलीम सभासद, जिला सचिव हाजी शोएब उद्दीन गोण्डा विकास मंच के संयोजक सादिक़ ज़फ़र,जिला सचिव आसिफ सिद्दीकी, आशुतोष केशवार,अफ्ज़ल हुसैन , सोनू , सभासद फहीम सिद्दीकी , जम्शेद वार्सी मोo शाहिद ख़ान, मोo कलीम ख़ान, दीपक चाँद बाबू मास्टर समेत तमाम मीडिया बंधु उपस्थित रहे |

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा