प्रधान प्रत्याशी ने कार्यवाही ना होने से आहत होकर दी धरने की चेतावनी

गोंडा । मामला ग्राम पंचायत पूरे शिवा बख्तावर विकास खंड झंझरी का है जहां पर लोक उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा उर्फ ज्ञान मिश्रा ने गांव में मौजूद एक तालाब की सफाई के लिए कई बार आवेदन पत्र जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है । विगत कई वर्षों से कूड़ा कचरा और गांव के कई लोगों द्वारा उसी में पानी बहाया जा रहा है जिसके सफाई के संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रार्थी व गांव के अन्य लोगों द्वारा दिया जा चुका है परंतु जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते तथा स्थानीय राजनीति के कारण मौका मुआयना किए जाने के बावजूद तालाब की सफाई नहीं कराई गई जिससे प्रार्थी व गांव के अनुसार लोग अपने आपको काफी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं बार-बार उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी तालाब की सफाई ना कराए जाने के कारण प्रार्थी काफी आहत था और अब उसके पास अनशन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा प्रार्थी ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा और जिलाधिकारी गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि यदि तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो प्रार्थी झंझरी ब्लॉक तिराहे पर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होगा। प्रधान पद प्रत्याशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी मैसेज जारी कर अनशन करने को और धरना देने को मजबूर होगा ।