मोहल्ला राजेन्द्र नगर में आयोजित हुआ सपा का अलाव पर चर्चा कार्यक्रम, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया युवाओं से संवाद


गोण्डा। मोहल्ला राजेंद्र नगर मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की अनुशंसा से अलाव पर चर्चा, युवा घेरा/ किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह जी रहे कार्यक्रम के दौरान नौजवानों की तादाद सबसे अधिक रही मंत्री जी की वही लोकप्रियता वही जोश मंत्री जी के प्रति लोगो मे दिखा विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह जी ने कहा 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है और इस तानाशाह सरकार को हटाना हैं, 


अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने कहा अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें! और अपने आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का जो सपना है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है उसको साकार करेंl इस कार्यक्रम के आयोजक रहे निजामुद्दीन नब्बू भाई, रहमान (सभासद), हाजी शोएब उद्दीन जिला सचिव, मोहम्मद सलीम-जिला सचिव (सभासद), जिला सचिव आसिफ सिद्दीकी,मोहम्मद शाहिद खान, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान, मोहम्मद कलीम खान,फहद अंजुम, फरहान रईस खान, लिटिल गुप्ता,आदि सभी समाजवादी साथी मौजूद रहे।