गोंडा के सभी विद्युत उपकेन्द्र के बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर कार्य बहिष्कार किया


गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद प्रविधिक कर्मचारी संघ के तत्वाधान मे जिले के समस्त तकनीकी कर्मचारी निजीकरण के विरोध में धरना देकर अपने अपने अपने-अपने विद्युत उपकेंद्र के साथ-साथ कार्यस्थल से कार्य बहिष्कार किया गया। विद्युत उप केंद्र बड़गांव, विद्युत केंद्र धारी घाट ,विद्युत उप केंद्र मेहनौन, विद्युत उपकेंद्र करनैलगंज ,विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर, विद्युत उपकेंद्र आर्यनगर विद्युत उपकेंद्र पूरे सेवा बख्तावर विद्युत उप केंद्र मनकापुर विद्युत उप केंद्र भभुआ विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज विद्युत केंद्र तरबगंज विद्युत उप केंद्र भरतपुर विद्युत उप केंद्र डुमरियाडीह विद्युत केंद्र खोरासा विद्युत उप केंद्र सिविल लाइन गविद्युत उपकेंद्र 220 जेल रोड पारेषण खंड विद्युत उपकेंद्र झंझरी विद्युत उपकेंद्र आवास विकास साथ-साथ जिले के समस्त विद्युत केंद्रों पर कार्यक्रम विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव श्री नरेंद्र मिश्रा जी ने किया । संचालक श्री सतीश गुप्ता जी ने किया जिला गोंडा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री परमानंद पांडे जी ने कहा कि सरकार निजीकरण कर चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाह रही है । गोंडा जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार अगर निजीकरण करती है तो सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ जनता के साथ भी धोखा होगा। कार्यक्रम में जिला संरक्षक श्री राकेश गुप्ता श्री राकेश यादव श्री मधु श्याम पाठक, श्री रुपेश सोनी श्री प्रवीण तिवारी श्री अरविंद वर्मा श्री राजीव वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।