दिल्ली में तिरंगे के अपमान से देश दुखी, वहीं दूसरी तरफ कब खुलेगी गोंडा के शिक्षा अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद

गोंडा/गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर हुए तिरंगे का अपमान को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश दुखी है तो वही जनपद गोंडा के शिक्षा अधिकारी ने तिरंगे के अपमान के बाद भी इस बात को कर रहे नजरअंदाज। आखिर कब खुलेगी इनकी कुंभकर्णी नींद क्या मिल पाएगा तिरंगे को सम्मान या की इसी तरह होता रहेगा ऐतिहासिक तिरंगे का अपमान? जनपद गोंडा के शिक्षा विभाग में बैठे मठाधीश करते रहेंगे नजरअंदाज।

बताते चलें मामला जनपद गोंडा के विकास खंड झंझरी का है जहां पर गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बनवरिया मैं ध्वज सूर्यास्त के बाद फहराता हुआ दिखाई दिया वहीं पर लिटिल एंजेल स्कूल मैं तो पूरी रात ध्वज फहराता रहा जिस पर विद्यालय प्रबंधक समिति की अनीता श्रीवास्तव से बात हुई तो उन्होंने बताया की हमारे यहां ध्वज सुबह विद्यालय खुलने के समय पर उतारा गया जिसकी खबर लगभग दर्जनों समाचार पत्र तथा यू ट्यूब चैनल, वेब पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित किया गया जोकि खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा आदि अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर भी शेयर किया गया परंतु लगभग सप्ताह के 7 दिन बीतने के बाद भी किसी भी अधिकारियों के नींद नहीं खुली क्या इसी तरह इनकी नींद चलती रहेगी या कभी खुलेगी अगर इसी तरह नींद चलती रही तो वह दिन दूर नहीं कि यह इस प्राइमरी विद्यालय की शिक्षिका स्वेता मिश्रा तथा लिटिल एंजेल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव पूरी तरह देश का सम्मान ही भूल जाएंगे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा