रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी के OHE उपकरण समेत दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया,कीमत लगभग 8000 आंकी गई
(01) संतराम काष्यप उर्फ संतु पुत्र जगनरायण कष्यप उर्फ जग्गा निवासी सिविल लाईन निकट गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेषन थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 52 वर्ष व
(02) रिजवान अली उर्फ मुल्लाह जी पुत्र स्व. मोहम्मद आमीन निवासी मोहल्ला नवतियान निकट खजूरवाली मस्जिद के पास थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 46 वर्ष बताये।
पूछताछ में संतराम द्वारा बताया गया कि मै यह सामान गोण्डा कचहरी स्टेषन के पूरब तरफ रखे सामानो में से चूराकर लाया था कि किसी चलते फिरते कबाडी को बेच दूॅगा। मै इसी इन्तजार में था कि रिजवान अली ठेले को चलाते हुये आ रहा था जिसे रोककर पूछा तो बताया कि मै कबाड खरीदने का कार्य करता हूॅ, जिसे मै 700/-रू. में बेचने का सौदा हुआ था, जिस पर सामान को उठाकर ठेले पर रख रहे थे, तथा रिजवान द्वारा फेरी लगाकर कबाड खरीदने का कार्य करना तथा उक्त सामान को कम रेट में मिलने के कारण खरीदना स्वीकार किया गया। मौके पर तीनो बोरियो को पलटवाकर देखा गया तो उसमें रेलवे ओएचई में लगनेवाला 18 नग बैक एंगल तथा 49 नग रेलवे ओएचई में लगनेवाला इस्टेट्यूब (रेल सम्पति) बरामद हुआ। उक्त अभियुक्तो को उनके जुर्म से अवगत कराते हुये समय 05.10 बजे कब्जा रेसुब. लिया गया तथा बरामद रेल सम्पति को कब्जा आरपीएफ लिया गया। मौके की कार्यवाही के उपरांत मय माल व मुल्जिमान बल पोस्ट पर उपस्थित हुये तथा रेसुब./पोस्ट गोण्डा पर उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध मु.अ.स. 01/21 अंतर्गत धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट सरकार बनाम संतराम उर्फ संतु आदि दिनांक 07.01.2021 पंजीकृत किया गया, जिसकी जाॅच उप निरीक्षक केशव कुमार द्वारा की जा रही है। बरामद माल रेल सम्पति की कीमत 8000/-रू. आकी गई है।