समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने कंपोजिट विद्यालय मेवातियान में किया श्रमदान
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान की अगुवाई में उनकी पूरी टीम ने मेवातीयान स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहुंचकर सफाई का कार्य किया और साथ ही साथ विद्यालय को आर्थिक मदद के रूप में विद्यालय में पड़े गड्ढों को बराबर करने के लिए मिट्टी का भी योगदान दिया।
जिसमें अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद सलीम (सभासद )जिला सचिव आसिफ सिद्दीकी, गोंडा नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, सामाजवादी चिंतक फहद अंजुम, मोहम्मद कलीम खान (सोनू) मोहम्मद शाहिद खान (नब्बू) इस पूरे कार्य में हमारे साथ वहां के मोहल्ला निवासी परवेज़ आलम आफताब तन्हा आरिब सिद्दीकी और आकिब जैसे समाजसेवी भी मौजूद रहे।