नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


गोंडा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर यू पी एम एस आर ए एवं एफ एम आर आई के आवाहन पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में गोंडा इकाई ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित के माध्यम से सौंपा। जिसमें चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करने एवं बिजली कानून 2020 को वापस लेने, निजी करण को बंद करने, एस पी ई एक्ट को लागू करने, ऑनलाइन दवा की बिक्री रोकने तथा सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनियों को बेचने तथा सस्ते दरों पर दवा व वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा दवाओं के अनैतिक व्यापार एवं विपणन पर रोक लगाने से संबंधित मांगे की गई। ज्ञापन देते समय कामरेड कौशलेंद्र पांडे जय नारायण शुक्ल राधेश्याम गुप्ता सुरेश कनोजिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा