श्रावस्ती के नाबालिक किशोर को रेलवे सुरक्षा बल ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
गोंडा। दिनांक 05.01.2021 को समय 09.50 बजे उनि राणा प्रताप सिंह साथ कान्स धमेन्द्र यादव रेसुब पोस्ट गोण्डा पीएफ नं0 01 पर गश्त के दौरान पश्चिम साइड एक लडका बेच पर बैठा रोता हुआ मिला जिससे पूछ-ताछ करने पर अपना नाम आमिर पुत्र अकील निवासी वीरपुर चैराहा थाना ऐकौना जिला श्रावस्ती उम्र 14 वर्ष उतरप्रदेश बताया जिसे धर से भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि अब्बा के डाटने घर से नाराज होकर टैम्पू पकड कर यहाॅ आ गया जिसे उप स्टेशन अधिक्षक के माध्यम से चाइल्ड लाइन गोण्डा को समय 10.35 बजे उनि राणा प्रताप सिंह रेसुब पोस्ट गोण्डा द्वारा ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया।