दिल्ली सरकार के विधायक ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर देखा सरकारी स्कूलों का हाल

गोण्डा।  दिल्ली सरकार के आदर्श नगर के माननीय विधायक श्री पवन कुमार शर्मा जी व 'आप' जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव तथा 2022 चुनाव के सम्बंध में गोण्डा आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित किया । इस मौके पर कुछ नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता भी ली ।

इसके बाद दिनाँक 10/01/2021 को दिल्ली सरकार के विधायक श्री पवन कुमार शर्मा जी द्वारा गोण्डा जनपद के कर्नेलगंज विधानसभा के करड़ू ग्राम सभा में एक जनसंवाद कार्यक्रम किया गया । उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत प्रत्याशी श्री रणविजय सिंह द्वारा किया गया । इस मौके पर जिला पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के विधायक ने करनैलगंज विधानसभा के कई सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का भी जायजा लिया। 


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा