उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


गोंडा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड देवीपाटन क्षेत्र गोंडा के माध्यम से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जिसमें उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने गोंडा की कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और निम्न मांगे रखी गई। जिसमें पहला संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना सरकार की भांति नियमित किया जाए, संविदा कर्मियों की कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराई जाए,संविदा कर्मियों को रेगुलर नियुक्त ना होने तक सेवा नियमावली बनाते हुए ठेका श्रमिक नियमन एवं उन्मूलन अधिनियम 1970 के अनुसार सीधे भुगतान किया जाए, वर्ष 2009 से अब तक संविदा कर्मियों की ईपीएफ के मध्य की गई कटौती को सीबीआई जांच कराते हुए पूर्व में हुए थर्ड पार्टी ऑडिट की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और दोषी पर एफआइआर कराई जाए, 14 जनवरी 2000 के उपरांत नियुक्त सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की व्यवस्था बहाल किया जाए सभी विद्युत उपकेंद्र पर तकनीशियन के साथ पूर्व की भांति एक सहायक देने की व्यवस्था की जाए जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके, कर्मचारियों को मिलने वाली गर्म ठंडी एवं रेनकोट की व्यवस्था कराई जाए। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने उक्त मांगों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा तथा यह भी चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो अगले चरण में आंदोलन की घोषणा की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा