कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार पर जमकर बोला हमला, भाजपा को बताया झूठ का पुलिंदा
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का दौर लगातर जारी
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लगातार अपने खोए हुए वर्चस्व को ढूंढने का प्रयास कर रही है इसी क्रम में कांग्रेस के संगठन श्रजन अभियान जनपद में लगातार जारी है आज दिनांक 7 जनवरी 2021 को विकासखंड नवाबगंज न्याय पंचायत नवाबगंज ज्ञान दास बाबा पुरवा में सुबह करीब 11:00 बजे दिन में चौपाल लगाकर कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार गौतम तथा गंगाराम ब्लॉक अध्यक्ष व जिला सचिव त्रियुगीनारायण तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर सिंह एसपी यादव सद्दाम हुसैन जिला महासचिव आनंद भारती पप्पू सिंह अमरनाथ मुन्ना शुक्ला स्माइल राधेश्याम धर्मराज सिंह सीताराम राजेंद्र यादव प्रसाद अजीत कुमार राम शंकर राम किशन पासवान रामतेज वर्मा हरिराम वर्मा इत्यादि लोग जनसंपर्क का कार्यक्रम किए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक वजीरगंज में न्याय पंचायतों का दौरा किया गया जिसमें मुख्य रुप से राजबहादुर सिंह हरिराम वर्मा विनोद प्रधान उमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे इन लोगों ने जनता के मध्य चौपाल लगाकर उनसे संवाद स्थापित किया और ब्लॉक में मौजूद किसानों से बात कर उनको न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और वर्तमान कृषि बिल के बारे में विस्तार से समझाया।