समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि


गोंडा। आज दिनांक 22 जनवरी 2021 को समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेतागण व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तदुपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने छोटे लोहिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक माननीय मुलायम सिंह यादव व स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्रा एक दूसरे के पूरक थे समता और संपन्नता ही समाजवाद है जो समाज को एक बराबर रखने में मदद करता है समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बनाना ही छोटे लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि जब 1992 में पार्टी का स्थापना होना था उस समय नेताओं में आपसी वैचारिक मतभेद था लेकिन छोटे लोहिया माननीय मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी स्थापना में लगे रहे और पार्टी के स्थापना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई संगठन के साथियों से निवेदन है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें जिससे मिशन 2022 को कामयाब बनाया जा सके। विधान परिषद सदस्य महफूज खां ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा कहा कि छोटे लोहिया दिल और दिमाग दोनों से समाजवादी थे। युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि छोटे लोहिया के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवाद की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से फहीम अहमद, बलराज सिंह,जेपी श्रीवास्तव,पवन यादव,विपिन कुमार शुक्ला, हरिराम यादव, अभय श्रीवास्तव,सुशीला गौतम, साधना सिंह, फहद अंजुम समेत सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा