"मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

गोंडा। आज दिनांक 02-01-2021को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0प्र0 शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान के तहत जनपद के थाना तरबगंज पर गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा श्री बजरंग सिंह इंटर कॉलेज चौबेपुर के बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूक किया गया व जनपद के अन्य सभी थानों द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालय, बाजार, गांव/कस्बा क्षेत्र, आदि में बालिकाओं/ महिलाओ से संवाद स्थापित करते हुए हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 181, यूपी-112 तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो उपरोक्त दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं फोन करने वाली महिला/बालिका का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। 


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा