25,000 का इनामिया गैंगेस्टर, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
जनपद गोण्डा मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना करनैलगंज को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त हुई।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांक 12/13-01-2021 की रात्रि को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस रात्रिगस्त/क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को रेलवे स्टेशन करनैलगंज के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-287/20, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना परसपुर में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25,000/- का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।