रेलवे की सम्पत्ति चोरी करने व खरीदने के 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार तथा चोरी के 20 मीटर सिग्नल क्वाड केबल बरामद


गोण्डा। RPF/GONDA की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे की सम्पत्ति चोरी करने व खरीदने के 03 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा चोरी के 20 मीटर सिग्नल क्वाड केबिल कीमती 10000/-Rs एवं OHE में प्रयोग होनेवाला कांटेक्ट व ब्रीदर wire, कीमत रु0 22,000/-, व 02 हेक्सा ब्लेड तथा अपराध में प्रयुक्त बाइक बरामद कर 7 दिन पुराने मामले को अज्ञात से ज्ञात किया–
पुरबोत्तर रेलवे में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, लखनऊ श्री अमित प्रकाश मिश्र एव ससुआ/गोण्डा श्री अजय कुमार सिंह महोदय के दिशा निर्देशन में दिनांक 17.01.2021 को पोस्ट कमाण्डर प्रवीण कुमार साथ उनि ललितेश सिंह, उनि केशव कुमार कान्स अरसद अली कान्स ज्ञानेन्द्र कुमार तथा सी.आई.बी लखनऊ के उनि कैलाश प्रसाद व हेकान्स कौशल कुमार तथा सी.आई.बी गोण्डा के सउनि वासुदेव शुक्ला व हेका श्रीराम द्वारा मुअसं 02/21 अन्र्तगत धारा 3रेल सम्पत्ति (अ0क0) अधिनियम सरकार बनाम अज्ञात दिनांक 13.01.2021 मे पता सुरागरसी के दौरान दुल्लापुर से चाईपुरवा की तरफ जाने वाली सड़क के पास दो ब्यक्तियों को बाइक पर रेल सम्पति सिग्नल केबिल के साथ गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिनांक 12.01.21 को GDK व MIR के मध्य KM NO-666/11-12 से माल चुराया गया है, जिसके संबंध में दिनांक 13.01.2021 को बल पोस्ट पर अज्ञात में दर्ज CR NO- 02/21, U/S- 3 RP(UP)एक्ट का उदभेदन करते हुए मामले को अज्ञात से ज्ञात किया गया तथा अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर उतरौला रोड मेटल स्टोर बर्तन की दूकान पर जाकर रिसीवर अब्बास अली उर्फ मो सलीम पुत्र मुबारक अली को रेलवे मे प्रयोग होने वाला ताबे का चोरी किया हुआ तार खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। खोजबीन के क्रम मे दूकान के बगल मे रखे कबाड मे से वही ताबे का तार जो रेलवे ओ.एच.ई. मे प्रयोग होने वाला ब्रीदर वायर तकरीबन 20 हाथ तथा कान्ट्रैक्ट वायर 12 टुकडो मे बरामद हुआ, अब्बास अली द्वारा बताया गया । उक्त कार्य 3 आरपी (यूपी) एक्ट के तहत दण्डनीय बनता पाकर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध रेसुब./पोस्ट गोण्डा पर मुअस. 03/21 अंतर्गत धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट सरकार बनाम अब्बास अली उर्फ मो सलीम आदि दिनांक 17.01.2021 पंजीकृत किया गया। रिसीवर के पास से बरामद रेल सम्पति की कीमत 22000/-रु आंकी गयी है।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा