थाना नवाबगंज द्वारा डीजल चोरी करने के 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद चार पहिया वाहन बरामद


गोण्डा।  दिनांक 06/07.01.2021 की रात्रि को थाना नवाबगंज के उ0नि0 रामप्रकाश यादव मय पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग परसुरामपुर मोड़ के पास तेल चोरी की योजना बना रहे है मुखबिर की सूचना व निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर दो अदद चार पहिया वाहनों के साथ उपरोक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया गया जामातलाशी से अभियुक्त कमलेश निषाद के पास से 01 अदद नाजायज चाकू व दोनो वाहनों मे रखे 07 अदद जरिकेन व तेल निकालने के उपकरण बरामद किये गये । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उनका सरगना कमलेश निषाद है जिसके कहने पर ये लोग अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर आदि जनपदों में होटल / ढाबों व सड़क के किनारे खड़े वाहनों से डीजल / पेट्रोल की चोरी करते है तथा उसे बेंच कर पैसा कमाते है 
अभियुक्तगणों को थाना नवाबगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा