प्रदेश स्तर पर जनसुनवाई (आई0जी0आर0एस0) में शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद गोण्डा को मिला प्रथम स्थान
गोंडा। प्रदेश स्तर पर जन सुनवाई में शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद गोंडा को प्रथम स्थान मिला। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में गोंडा पुलिस के द्वारा जनसुनवाई आइजीआरएस के निस्तारण में गोंडा पुलिस ने एक बार फिर 100% और गुणवत्तापर्ण निस्तारण कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।प्रदेश सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए का आसान और सुलभ साधन मुहैया कराया है जिसका लोग प्रयोग करते हैं हालांकि बहुत सारे जनपदों में जनसुनवाई पोर्टल की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है या उनका निस्तारण त्वरित और समय पर ना करके बिना सुनवाई किए या बिना कार्रवाई किए ही उनका निस्तारण कर दिया जाता है हालांकि गोंडा पुलिस इस मामले में अभी तक चल रही है और गोंडा पुलिस के द्वारा आई जी आर एस पर प्राप्त सभी प्रकार के शिकायतों को 100% और गुणवत्तापूर्ण सुनवाई की गई और निस्तारण भी किया गया जिसके लिए जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इसके लिए पुलिस अधीक्षक गोंडा ने जनसुनवाई के तहत कार्यरत सभी महिला और पुरुषों आरक्षियों को बधाई दी है। आज दिनांक 8 जनवरी को भी पुलिस अधीक्षक गोंडा से शैलेश कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।