नगर पालिका परिषद गोंडा में लिपिक के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही के संबंध में सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा में इन दिनों भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया हुआ है। नगरपालिका परिषद गोंडा में स्वास्थ्य लिपिक के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा विशेष रूप से भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसको लेकर विभिन्न सभासदों ने सिटी मजिस्ट्रेट महोदया को ज्ञापन सौंपा जो निम्न है। पहला आरोप यह है कि पालिका लिपिक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी हरिराम से पेंशन के फाइल के लिए रूपया तीस हजार की नगद की घूस गई जिसके पक्ष सभासद द्वारा शिकायत की गई है इस शिकायत की पुष्टि के लिए हरिराम ने अपने आरोप का शपथ पत्र भी संलग्न कराया है। दूसरा गोंडा नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ठेका होता है लिपिक पर आरोप है कि उन्होंने सांठगांठ करके कर्मचारियों का ईपीएफ तो काटा लेकर उनके खाते में यह राशि जमा नहीं की और वर्ष 2016 17 से आज तक इन कर्मचारियों को उनका ई पी एफ नहीं मिला और लाखों रुपए की रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई जो कि बहुत ही गंभीर अपराध है। तीसरा यह कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन फाइल उनके रिटायरमेंट से 6 माह पूर्व ही बन जानी चाहिए किंतु लिपिक के भ्रष्टाचार के कारण वर्षों से रिटायर कर्मचारियों की पेंशन फाइल आज तक नहीं बन पाई । चौथा कि नगर पालिका परिषद गोंडा में कर्मचारियों द्वारा यह भी आरोप लगाया कि उनके लिए आर आर बी लोन फाइल बनाने हेतु चालीस हजार तक की घूस की मांग की गई है । नगर पालिका में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका विभाग से गायब हो गई उपरोक्त सभी आरोपों को लेकर विभिन्न सभासदों ने सिटी मजिस्ट्रेट महोदया को ज्ञापन के रूप में अपना मांग पत्र सौंपा और कार्यवाही की मांग की उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता व सभासद मजबूर होकर पार्टी के बैनर तले भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में धरने पर बैठ कर न्याय की मांग करेंगे यह भी आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी को नगरपालिका में विशेष संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कर रहा है और इसकी संपत्ति आय से बहुत अधिक है जिसकी जांच भी होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बड़गांव सभासद शेष चौरसिया, रानी बाजार सभासद और भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पूर्व सभासद श्रीमती शांति देवी चौरसिया, सभासद गणों में अमर किशोर कश्यप,अंजू सिंह,वंदना गुप्ता, अनुपम मिश्रा, उर्मिला जयसवाल, पवन कुमार और भाजपा युवा नेता मनोज राय राजा बाबू गुप्ता इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।