घाघरा की कटान में बेघर हुए लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा को सौंपा प्रार्थना पत्र
गोंडा। गोंडा जनपद में घाघरा नदी में आने वाली बाढ़ में हर वर्ष करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान होता है जिसमें विभिन्न लोगों के घर और जानवर इत्यादि घाघरा नदी की कटान के जरिए पानी में बह जाते हैं आज ऐसे ही एक गांव के लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें यह मांग की गई कि उनको तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए वह घाघरा की कटान में जो उनके घर नष्ट हो गए हैं उसको देखते हुए अविलंब उनको आश्रय की व्यवस्था की जाए प्रार्थी गणों का कहना था कि उनका मकान घाघरा नदी के कटान में कट कर नष्ट हो गया था प्रार्थी गण इधर-उधर रहकर किसी तरह से अपना गुजर-बसर कर रहे थे प्रार्थी गणों को रहने व खाने-पीने की भी बहुत बड़ी समस्या हो रही है आवास विहीन हो गए हैं इसलिए जिलाधिकारी गोंडा से अविलंब रहने के लिए अस्थाई आवास उपलब्ध कराया जाना नितांत आवश्यक है अतः लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी गणों का आवास बनाने के लिए जमीन आवंटित करने की कृपा करें।
प्रार्थना पत्र विजय कुमार बीडीसी जो ऐली परसौली गांव के निवासी हैं उनके नेतृत्व में दिया गया यह गांव थाना उमरी बेगमगंज तहसील तरबगंज के अंतर्गत आता है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र, बलवंत, जसवंत, रामसागर, जोखन, शिव बहादुर, हरिराम, गंगा प्रसाद, रामआशीष, कालीचरण, लालता प्रसाद, सोमनाथ, विजय बहादुर, बुधराम, रामवृक्ष, राजबहादुर, देवनाथ, समेत लगभग 100 से ज्यादा गांव वासियों ने जिलाधिकारी गोंडा को अपना मांग पत्र आज सौंपा।