उप जिलाधिकारी गोंडा सदर के यहां व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन और मांग पत्र
गोंडा। बार एसोसिएशन गोंडा के संज्ञान में आया है कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोंडा के स्टेनो द्वारा न्यायालय पर चल रही विवादित पत्रावली यों के प्रकरण में प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र लेकर पक्षों को बुलाकर अवैध वसूली करते हुए मुकदमों को दरकिनार कर उप जिलाधिकारी महोदय से स्थगन और हस्तक्षेप रोकने जैसे अन्य मनमाने आदेश कराए जा रहे हैं जिसके बाबत बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गोंडा से मिला जिसमें उपरोक्त के संबंध में प्रस्ताव पारित हुए और निम्नलिखित मांग की गई।
पहली मांग तो सर्वसम्मति से पारित किया गया कि द्वारा अधिकारियों से भी वसूला जा रहा है अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए।
दूसरी मांग है कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोंडा को तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराने के उपरांत भी आज तक कोई सुधार की कार्यवाही नहीं की गई जिससे किसी भी पटल पर पत्रावलियो से संबंधित कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है इसलिए मांग की जाती है कि तहसील स्तर पर कार्रवाई शीघ्र करवाई जाए ।
तीसरी मांग यह है की लगातार शिकायत के बावजूद उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा मूल वाद विचाराधीन होने के बावजूद मूल वाद में ही प्रकरण प्रार्थना पत्रों के माध्यम से लेकर के एक पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना ही हो रहे आदेश से यह प्रतीत होता है कि उप जिलाधिकारी महोदय सदर गोंडा में पूरी तरह से लिप्त हैं इसकी जांच करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।
प्रगति मंडल में अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद पांडे, कनिष्क उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार ओझा, अवध राज सिंह, गणेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, भगवती प्रसाद पांडे मौजूद रहे।