भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ की बैठक में उठाया गया समान कार्य समान वेतन का मुद्दा

गोंडा। आज 1 नवंबर को नगर पालिका परिषद कार्यालय के प्रांगण में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ गोंडा की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पालिका के समस्त सफाई कर्मियों को उनकी भविष्य निधि खाता संख्या की पासबुक उनको उपलब्ध कराया जाए जिससे कि वह अपने खाता में जमा धनराशि को जान सकें और प्रत्येक मां उसकी पोस्टिंग करा सके दूसरा पालिका के मृतक या सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके अवकाश का पैसा ग्रेच्युटी का पैसा पेंशन पत्रावली तैयार कर नवंबर माह के अंदर उसका भुगतान किया जाए और भविष्य निधि का संपूर्ण पैसे का भुगतान किया जाए आर बी लोन का अनुमोदन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा किया जाए नगर पालिका परिषद गोंडा में कार्यरत बाल्मीकि समाज के शिक्षित सफाई कर्मचारियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाए दीपावली के पर्व को देखते हुए सातवां वेतन लागू करते हुए 3% डीए तथा पूर्व में बकाया 2 वर्षों का बोनस भुगतान किया जाए एवं पेंशन भोगी कर्मियों को 5% दिए उनको तत्काल प्रभाव से दिया जाए इन सभी मांगों के साथ ही साथ भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ गोंडा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार बाल्मीकि ने कहा कि आउटसोर्सिंग के समस्त कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली सरकार ने समान कार्य समान वेतन देने का निर्णय लिया है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह है कि प्रदेश कमेटी अन्य प्रदेशों में जो समान कार्य समान वेतन का नियम लागू किया गया है उसी भांति उत्तर प्रदेश सरकार भी लागू करने की अनुमति प्रदान करें उपरोक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि के साथ सुभाष पांडे, प्रदीप तिवारी, अन्नू भारती, सतीश, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री नगर अध्यक्ष इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा