नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
गोंडा। पुलिस की इतनी सख्ती और दिन रात दबिश के बावजूद नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला आये दिन सुनने को मिलता रहता है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की कोशिश पर एक व्यक्ति के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हालाँकि आरोपी फ़रार होने मे कामयाब हो गया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की खेत में काम कर रहे माँ और भाई को खाना देने जा रही थी। तभी आरोपी बालिका का हाथ पकड़कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जबरन गन्ने के खेत में लेकर चला गया।। बालिका ने बताया कि अपने को बचता न देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे बालिका के भाई व मां को अपनी तरफ आता देख आरोपी सुनील भाग गया।
पुलिस को दी गई तहरीर में बालिका के परिजनों ने कहा है कि उक्त घटना से वह काफी सदमे में है। सीओ सदर ने बताया कि इस मामले में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।