पूरे देश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी गोंडा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के संबंध में आज आम आदमी पार्टी गोंडा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी के माध्यम से दिया जिसमे कहा गया है कि आज देश में आम आदमी के दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं हाल ही में आम आदमी के खाने पीने की वस्तुओं तक के दाम इतने बढ़ गए जिसमें सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि इन हालातो के जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कुछ बेहद जनविरोधी कदम है आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कृषि बिल से बढ़ रही है जमाखोरी, हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है इस बिल में पूंजी पतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है और इन पूंजी पतियों के माध्यम से बिकने वाली कृषि उपज आम उपभोक्ताओं तक बेहद महंगी होकर पहुंच रही है इससे साफ दिखाई पड़ रहा है कि मोदी सरकार ने पूजीपतियों के लिए किसानों से सस्ते में अनाज दाल और सब्जी आदि खरीद के जमा करके उसको बाजार में महंगे दामों में बेचने की खुली छूट दे दी है। जिससे देश में इन चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं दूसरी मांग थी कि कृषि बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था को समाप्त करना घातक सिद्ध हुआ है नए बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था को समाप्त किया गया है किसान औने पौने दाम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हो गए हैं यदि ऐसा ही चलता रहा तो देश का ढांचा पूरी तरह चरमरा जाएगा और करोड़ों किसान या तो आत्महत्या के लिए विवश हो जाएंगे या मजबूरी में कृषि छोड़कर मजदूर बन जाएंगे। महज चंद पूंजीपतियों के प्रभाव में आकर देश के अन्नदाता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया उसका खामियाजा कमरतोड़ महंगाई के रूप में देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है इसलिए आम आदमी पार्टी की मांग है कि इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए । पेट्रोल डीजल के जरिए बेतहाशा लूट की जा रही है जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर भी उत्तर प्रदेश के लोगों को इतना महंगा डीजल पेट्रोल बेचना बहुत ही निर्लज्जता का प्रतीक है, इतनी अधिक कीमतों के कारण उत्तर प्रदेश मे ट्रांसपोर्टेशन बहुत महंगा हो गया है जिससे सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर महंगाई को नियंत्रित किया जाए उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान होने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित किसान है महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आशा है कि हालातों को समझते हुए आपकी स्तर से तत्काल हस्तक्षेप किया जाएगा और किसान सहित आम जनता को राहत दिलवाई जाएगी ज्ञापन कार्यक्रम में जिला सचिव वकील अहमद, छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरवार, नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, दिल्ली से आए हुए गोंडा बलरामपुर के प्रभारी अमृत नाथ शुक्ला शरद दीक्षित और रत्नेश मिश्रा, नगर संगठन मंत्री पीर मोहम्मद, करनैलगंज से अली रजा इत्यादि लोग शामिल हुए।