विद्यालय में चोरी के प्रयास में असफल रहने के बाद चोरों ने किया तोड़फोड़

गोण्डा। थाना धानेपुर के ग्राम मुजेहनी के एक विद्यालय में चोरी करने की नियत से कुछ लोग विद्यालय में घुसे और असफल होने पर लोगों ने विद्यालय में तोड़फोड़ करते हुए प्रबंधक से गाली गलौज की और धमकियों भी दीं। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रबंधक ने थानाधक्ष से घटना की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खेमराज मिश्र निवासी ग्राम मुजेहनी ने बताया कि गांव में ही उनका एक विद्यालय चल रहा है। बुधवार की रात वह विद्यालय परिसर में ही अपनी कार खड़ी कर गांव में भोजन करने गए थे। थोड़ी देर बाद जब लौटे तो देखा कि विद्यालय में चार लोग चोरी करने के लिए कुछ खोज रहे हैं।
आहट पाकर तीनों लोग भाग गए। लेकिन एक व्यक्ति ने विद्यालय के तमाम सामानों की तोड़फोड़ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पीड़ित प्रबंधक का प्रार्थना पत्र मिला है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा