मिशन प्रेरणा हेतु समन्वय बैठक का आयोजन हुआ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारंभ।
गोण्डा। मिशन प्रेरणा हेतु समन्वय बैठक का आयोजन विकास खण्ड सभागार छपिया में किया गया। बैठक का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक में ब्लाक के समस्त संकुल प्रभारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि सभी शिक्षकों को मिलकर सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्हें आत्म चिंतन की आवश्यकता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी छपिया अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की तरफ से आश्वस्त करता हूं कि सभी कार्यों को मिशन के रूप में लिया गया है जिसे शीघ्र ही पूरा किया जायेगा।
जिला समन्वयक राजेश सिंह ने कहा कि समन्वय बैठक में सभी शिक्षक बेझिझक मिलकर समस्याओं को रखें, जिससे विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बना सकें।
बैठक में जिला समन्वयक विनोद जायसवाल, हरिगोविंद यादव, एसआर जी, कमलेश पांडेय, एडीओ पंचायत नन्द कुमार, ईदल प्रसाद, एआरपी रामबाबू मौर्य, बलराम वर्मा, अमजद अली, राधेश्याम वर्मा, अनिल सिंह, आलोक पांडेय, राजमंगल पांडेय, विवेक तिवारी, नागेन्द्र पांडेय, अरूण कुमार वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, दलजीत सिंह, सीमा त्रिपाठी, श्रद्धा पांडेय, फूलमती, अनुराधा, मनोज कुमार सिंह, संदीप सिंह, झिनकनू प्रसाद, गंगा राम वर्मा, गयालाल यादव, श्यामंतक मणि, रामआशीष, ऋषि तिवारी, मदन गोपाल, अरविंद सिंह, राधेश्याम पांडेय, कपिल कुमार, प्रशांत, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।