दीपावली पर बस चालक और परिचालकों को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की सौगात।

गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने अपने यहां कार्यरत समस्त संविदा कर्मी नियमित चालक और परिचालकों को दीपावली पर अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना के तहत दिनांक 12 नवंबर से 21 नवंबर तक 10 दिनों की अवधि के लिए अतिरिक्त धनराशि बोनस के रूप में देने का ऐलान किया है उपर्युक्त अवधि में समस्त संविदा कर्मी नियमित चालक अथवा परिचालक यदि 9 दिन कार्य करते हैं और 2700 किलोमीटर कुल चलते हैं तो प्रोत्साहन धनराशि रुपए 3150 दी जाएगी यदि पूरे 10 दिन कार्यरत रहते हैं और 3000 किलोमीटर की यात्रा करते हैं तो बोनस के रूप में अतिरिक्त धनराशि रुपए 4000 निर्गत की जाएगी इसी प्रकार से डिपो कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों का 9 दिन और 10 दिन की अवधि के कार्य के लिए क्रमशः एकमुश्त रुपए 1000 और रुपए 1200 बोनस के रूप में देने का फैसला किया गया है दीपावली पर अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना के तहत योजना अवधि में संविदा चालक अथवा परिचालकों द्वारा 3000 से अधिक किलोमीटर संचालित करने पर प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त भी होगा इसकी भी घोषणा की गई है।
गोंडा डिपो के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीके वर्मा ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी और बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की तरफ से दीपावली पर अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना लागू की गई है जिसकी अवधि 12 नवंबर से 21 नवंबर तक 10 दिनों तक रहेगी इन 10 दिनों में क्रमशः उपर्युक्त लिखित तरीके से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी यदि कोई चालक और परिचालक 3000 किलोमीटर से अतिरिक्त भी चलता है तो उसे 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा