सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
गोंडा। कल रात में हुई एक दुर्घटना में कटरा व नवाबगंज के बीच मे हुए एक भीषण दर्दनाक हादसे में ग्रामसभा बूढ़ादेवर के ग़रीबी पुरवा निवासी अनिल उपाध्याय की मौके पर मौत हो गई और बृजेश उपाध्याय उर्फ ननकुन्ने महाराज गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज ओ एन पांडेय नर्सिंग होम गोण्डा में चल रहा है, बताते चलें आपको भी हादसा इतना भीषण था कि जिस कार में दोनों व्यक्ति सवार थे वह कार आगे से पूरी तरीके से नष्ट हो गई है हादसा नवाबगंज कटरा के बीच में मोड़ पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति जिनका नाम अनिल उपाध्याय बताया जा रहा है उनकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति बृजेश उपाध्याय दोनों ग्रामसभा बूढ़ादेवर गरीबी पुरवा के निवासी हैं उनको बहुत गंभीर चोटें लगी है जिसमें उनका इलाज डॉक्टर ओ एन पांडे नर्सिंग होम में इस समय चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया जहां से उसको गंभीर परिस्थिति में डॉक्टर ओ एन पांडे नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इस समय उनका इलाज चल रहा है उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।