समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा कटरा बाजार का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न
गोंडा। नगर पंचायत कटरा बाजार में अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के मनोनीत सदस्यों व पदाधिकारियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष इस्माइल वैद्य ने की संचालन नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा इमरान खान ने किया। प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा तस्लीम खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में अपने विकास कार्यों को सामने रखते हुए चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता के साथ समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी। अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अफजल खान ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा और निर्भय और निस्वार्थ होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष कटरा वकार खान ने नगर अध्यक्ष इमरान खान को टीम गठित करने की हार्दिक बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुजिबल हसन सुबराती ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों की याद दिलाते हुए उनकी योजनाओं की सराहना की। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष इमरान खान ने अपने जोशीले संचालन से पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों के अंदर जोश भरने का काम किया इसके साथ ही साथ नगर महासचिव हफीज खान ने अपने शेर के माध्यम से अपनी जोश को बयां किया। फारुख खान, उबैद खान, अजाज खान , हसनैन खान, दिलशाद अली, नईम, रईस खान, आलम बीडीसी, सलीम खान, मोहम्मद हुसैन, शमसुद्दीन, राजू नेता, अकरम, इमरान अंसारी परवेज अंसारी अरशद अहमद अली बाबू अल्ताफ अली मोहम्मद इस्लाम,जुबेर, बाबर अली ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया सभा में डॉक्टर निजाम महासचिव गोंडा जिला सचिव गोंडा हारुन सैयद अली सोहेल हाफिज उद्दीन शहजाद कैफ आदि लोग भी उपस्थित रहे।