रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा द्वारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो मे और प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को जागरूक किया गया

गोंडा। आज दिनांक 19.10.2020 को रेलवे सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए एसआई लाल साहब सिंह साथ स्टाफ द्वारा महिला एवम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता अभियान चलाकर ट्रेनों को अटेंड किया महिला यात्रियों को यात्री सामानों की चोरी जहर खुरानी जैसे अपराधों के बारे में बताया एवं आरपीएफ हेल्पलाइन 182 के संबंध में भी जागरूक किया त्योहार के सीजन में भीड़ भाड़ को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के संबंध में भी यात्रियों को जागरूक कर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के संबंध में बताया गया। एसआई लाल साहब सिंह के साथ में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की महिला आरक्षी भी शामिल रहीं। महिला आरक्षीयों ने महिलाओं और बच्चों से मिलकर बात की ट्रेनों के अंदर और बाहर प्लेटफार्म पर महिलाओं को जागरूक किया और उनको महिला हेल्पलाइन और रेलवे सुरक्षा बल हेल्पलाइन की संपूर्ण जानकारी दी। महिला आरक्षियों में महिला कांस्टेबल अमरावती यादव,महिला कांस्टेबल अंजनी पांडे, महिला कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल वैशाली जडेजा, महिला कांस्टेबल अनीता मीणा, इस पूरे जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहीं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा