सांसद कैसरगंज ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर बहराइच में यूपी और सीबीएसई बोर्ड के टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित किया
बहराइच ब्यूरो। अंतिम चरण का प्रतिभा सम्मान समारोह 2020 जनपद बहराइच और नानपारा में यूपी,सीबीएसई बोर्ड के टॉप 10 मेधावियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र, टीशर्ट,नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित कर सम्पन्न हुआ। आज दिनांक 6 अक्टूबर को संसदीय लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज जनपद बहराइच -नानपारा श्री शंकर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित अंतिम चरण के प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजक बतौर सांसद कैसरगंज के कर कमलों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में भाजपा के माo प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पदम सिंह, बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर, पूर्व विधायक नानपारा श्री दिलीप वर्मा ,बलरामपुर विधायक माननीय श्री पलटूराम जी, पूर्व एमएलसी विधायक श्री अरुण वीर सिंह जी के साथ माँ सरस्वती, बजरंगबली जी के चित्र पर माल्यर्पण,दीप्रज्वालित कर शुभारम्भ किया गया ,कार्यक्रम के दौरान कैसरगंज-बहराइच सांसद प्रतिनिधि श्री सुनील सिंह, मुकेश सिंह, मनु सिंह,आदि लोगों ने बड़ी माला बुके देकर मंचासीन अतिथियों को सम्मानित अभिनंदन किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के संचालक नन्दिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डॉ श्री बी०एल सिंह रहे।
यूपीबोर्ड 2020 में सर्वोच्च अंक पाने वाले जनपद बहराइच के नानपारा विकासखंड स्तर के ब्लॉक बलहा,नवाबगंज,मिहींपुरवा, शिवपुर, के लगभग 100 से अधिक यूपीबोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के टॉप 10 मेधावियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र, टीशर्ट,मार्क्स,नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री दिलीप वर्मा पूर्व विधायक नानपारा ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रद्युमन सिंह, श्रीमती सरोज सोनकर विधायक बलहा, श्री पलटू राम जी विधायक बलरामपुर सदर, श्री अरुण वीर सिंह पूर्व विधायक एमएलसी, श्री सूरज पटेल उपजिलाधिकारी नानपारा, श्री जंग बहादुर यादव क्षेत्राधिकारी सीओ नानपारा, श्री राम मनोहर सिंह ब्लाक प्रमुख पयागपुर, श्री मनीष सिंह ब्लाक प्रमुख जरवल, श्री अरुण सिंह सेंगर नानपारा, श्री अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव प्राचार्य ,श्री अनिल कुमार मदेशिया प्रबंधक ,श्री राजन सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्री त्रिलोकी गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री एस बी सिंह जी,श्री अखंड प्रताप साही,श्री कमलेश सिंह बलभद्र रैकवार महाविद्यालय, श्रीशैलेश सिंह,डॉ इरफान जी, आदि समस्त अभिभावक गण ,सभी सम्मानित अतिथिगण मौजूद रहे।