गोण्डा। भाकपा कार्यालय पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ

गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय पर आज अपराहन 2:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ भाकपा नेता शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला गया श्री त्रिपाठी एक प्रखर वक्ता व कर्मठ नेता थे वह उच्च न्यायालय लखनऊ में स्टैंडिंग काउंसिल रहे व गोंडा लोकसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़े इसके साथ ही साथ व किसान सभा के प्रांतीय पदाधिकारी रहे बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय श्री शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी जनता के सच्चे नेता थे श्रद्धांजलि सभा में जिला मंत्री रामकिशोर, सत्यनारायण त्रिपाठी, कामरेड रघुनाथ, कामरेड साधना, कामरेड सुरेश कनोजिया, अंबिका प्रसाद यादव, बलराम यादव, जय प्रकाश पांडे, सुरेंद्र तिवारी, अभिमन्यु तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा