निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों के द्वारा चल रही हड़ताल हुई समाप्त, लोगों ने ली राहत की सांस

गोण्डा। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर्स एवं अभियन्ता आज दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर बने रहने के चलते संविदा कर्मियों के सहारे विद्युत आपूर्ति कराया जा रहा बताते चले कि निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग कर्मचारियो एवं अधिकारियों के हड़ताल के चलते गोण्डा में कार्य खण्ड अधिकारी इ0 बीडी यादव की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन पूर्ण बहिष्कार कर विद्युत कर्मी धरने पर बने रहे जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्युत सब स्टेशनो पर लेखपालों सहित संविदा कर्मियों के सहारे विद्युत आपूर्ति देने का कार्य किया जा रहा है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रो में आपूर्ति बाधित होने की शिकायते मिल रही है जैसे खरगूपुर, इटियाथोक, मनकापुर में इस संबंंध में मनकापुर तहसीलदार मिश्री लाल से जानकारी करने पर उन्होंने बताया है कि विद्युत विभाग के सरकारी कार्यालयों के बन्द होने से तार या विद्युत में प्रयोग होने वाले उपकरण नहीं उपलब्ध होने  से दिक्कत आ रही है।जिले में जले परिवर्तको के बदलने व राजस्व संग्रह पूर्ण रूप से ठप पडा है। आखिरकार 2 दिन की हड़ताल के बाद तीसरे दिन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच की वार्ता सफल रही और दिनांक 7 अक्टूबर से हड़ताल को समाप्त किया गया और सभी कर्मी अपने अपने कार्य पर वापस लौटे प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अगले 3 महीने तक निजीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा इसके बाद ही सभी कर्मचारी माने और सभी कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा