वाल्मीकि समाज महासंघ के बैनर तले धरना देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

गोण्डा। जिला संवाददाता मुशीर खान। बाल्मीकि समाज के द्वारा हाथरस और बलरामपुर में हुई घटना में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर मारी गई बेटियों मनीषा वाल्मीकि और दलित बेटी वंदना के साथ दरिंदों के द्वारा जो जघन्य अपराध किया गया उसके लिए बेटियों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 2 अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती के उपलक्ष में सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद महासंघ का धरना जो पहले से चल रहा था इस आंदोलन के सांकेतिक स्थान का बदलाव करते हुए गांधी पार्क गोंडा में धरना दिया गया और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सांकेतिक धरना देते हुए हाथरस और बलरामपुर में मारी गई बेटियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन करते हुए आंदोलन में उपस्थित प्रांतीय सचिव सुकई भारती, बुधई भारती, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष संजय बाल्मीकि, बाल्मीकि समाज का नेतृत्व करने वाले राजू बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अमरदीप भारती जिला उपाध्यक्ष मनीष बाल्मीकि बाल्मीकि समाज के नेतृत्वकर्ता सिकंदर वाल्मीकि, मनीष बाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, महासंघ के अध्यक्ष शाखा कमेटी मिंटू बाल्मीकि, महामंत्री महेश वाल्मीकि, जिला मंत्री काजल कनौजिया, जिला महामंत्री मुकेश दीक्षित, राम उजागर चौधरी, संतोष भारती, हरीश बाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद,रामदीन बाल्मीकि, अनिल विक्रांत, रजत कुमार, शिव कुमार भारती, संजय चौधरी, जग प्रसाद बाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सफाई नायक घनश्याम भारती, राजेश बाल्मीकि, जिला सचिव मुन्ना बाल्मीकि इत्यादि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा