रेलवे स्टेशन पर मिली लावारिस बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चाइल्डलाइन को सौंपा गया
गोण्डा। आज दिनांक 07.10.2020 को ASI लाल साहब सिंह तथा महिला आरक्षी प्रीति दुबे आरपीएफ पोस्ट गोंडा द्वारा गाड़ी संख्या 05067 के आगमन पर प्लेटफॉर्म के पश्चिमी साइड पर समय सुबह करीब 10:25 बजे एक लावारिस बच्ची को रोता पाकर उसके पास जाकर उसके पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम नरगिस पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ करिया निवासी शालीमार मैरिज हॉल इमामबाड़ा थाना नगर कोतवाली जिला गोंडा उम्र करीब 9 वर्ष बताया तथा यह भी बताई कि हमारी मां नहीं है, और पिताजी हम को मारते रहते हैं तथा बहने भी डांटते रहती हैं। इसलिए हम अपने घर से नाराज होकर अपनी बड़ी बहन नगमा, जो अमरोहा में रहती है उसी के पास जा रही थी । प्लेटफार्म नंबर एक पर ही स्थित चाइल्डलाइन को सूचित किया गया। सभी के सहयोग से उक्त बच्ची को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और सुपुर्दगी नामा तैयार कर उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य को सूचित करते हुए समय करीब सुबह 11:25 बजे उक्त लावारिस हालत मे मिली बच्ची को चाइल्डलाइन को सुपुर्द किया गया।